अगर आप एक सीरियस गेमर हैं, तो आप जानते होंगे कि एक सस्ता और छोटा माउस पैड आपके गेम को कैसे बर्बाद कर सकता है। जब आप CS2 या Valorant में ‘Clutch’ करने वाले होते हैं और अचानक माउस पैड की जगह खत्म हो जाए या माउस अटक जाए तो बहुत बुरा लगता है। यहीं एंट्री होती है हमारे Gaming Mouse Pad की। क्या यह सिर्फ चमक-धमक वाली लाइट है या वाकई गेमिंग में मदद करता है? चलिए करीब से देखते हैं और अपने अनुभव साझा करते हैं।
गेमिंग फील
इस माउस पैड की सरफेस (Surface) काफी स्मूथ और सॉफ्ट है। जब आप माउस चलाते हैं, तो ‘Glide’ एकदम नेचुरल लगता है। न तो यह बहुत ज्यादा फिसलता है और न ही कहीं अटकता है। खासकर FPS गेम्स जैसे BGMI (Emulator) या Valorant में जब आपको ‘Precise Control’ चाहिए होता है, तब यह अपनी वैल्यू साबित करता है। चाहे आप बिगिनर हों या प्रो, इसका कंट्रोल आपको निराश नहीं करेगा।
साइज
इसका साइज 78 x 30 cm है। इसका मतलब है कि यह एक ‘Extended’ माउस पैड है। इस पर आपका फुल-साइज गेमिंग कीबोर्ड भी आ जाएगा और माउस को घुमाने के लिए ढेर सारी जगह भी बचेगी। लो-सेंसिटिविटी (Low DPI) पर खेलने वाले गेमर्स के लिए भी काफी अच्छा Gaming Mouse Pad रहने वाला है।
Non-Slip’ रबर बेस
अक्सर इंटेंस गेमिंग के दौरान हाथ के झटके से माउस पैड खिसक जाता है। लेकिन इसमें नीचे की तरफ Anti-Skid Rubber Base दिया गया है। एक बार टेबल पर बिछा दिया, तो यह चिपक जाता है। लेकिन जैसा आप सोच रहे हैं, वैसे नहीं चिपकता। गेम कितना भी Hardcore क्यों न हो जाए, यह अपनी जगह से ज़रा भी नहीं हिलता। तेज़ मूवमेंट, लगातार स्वाइप या लंबे गेमिंग सेशन के दौरान भी इसकी पकड़ इतनी मजबूत रहती है कि आपको हर समय stable और smooth experience मिलता है।
वॉटरप्रूफ
गेमिंग सेशन के दौरान हाइड्रेटेड रहना जरूरी है, नहीं तो पानी की कमी से आपकी आपकी स्किन और बाल ख़राब हो सकते है और अगर गलती से पानी या कोल्ड ड्रिंक पिटे समय इस पर गिर जाए तो घबराना नहीं बस एक सूखे कपड़े से पोंछिए और आपका सेटअप फिर से चमकने लगेगा। क्योकि यह Gaming Mouse Pad पूरी तरीके से Waterproof है।
RGB लाइटिंग
असली मजा तो रात में आता गेमिंग का लेकिन बिना RGB लाइट के गेमिंग सेटअप अधूरा लगता है। इसी को देखते हुए इसमें शानदार LED स्ट्रिप्स लगी हैं जो USB से चलती हैं। इसमें अलग-अलग लाइटिंग मोड्स और ब्रीदिंग इफेक्ट्स (Breathing Effects) मिलते हैं, जिन्हें आप एक बटन से बदल सकते हैं। रात के अंधेरे में जब यह जलता है, तो आपके पूरे कमरे का वाइब बदल जाता है।
इंस्टॉलेशन और कंफर्ट
सबसे बड़ा सिरदर्द यही पर होता है कि कैसे सेटअप करें, लेकिन दोस्तों, यह पूरी तरह से Plug & Play है। कोई ड्राइवर या झंझट नहीं है, बस तार लगाओ और चालू! साथ ही, इसका मटेरियल काफी सॉफ्ट है, जिससे घंटों गेमिंग करने के बाद भी कलाई (Wrist) में दर्द नहीं होता।
यह Gaming Mouse Pad किन लोगों के लिए सही है?
यह Mouse Pad उन लोगों के लिए अच्छा है जो:
- PC या laptop पर गेम खेलते हैं
- बड़ा mouse pad चाहते हैं
- RGB desk setup बनाना चाहते हैं
- Gaming और normal काम दोनों करते हैं
कीमत
अब बात करते हैं सबसे ज़रूरी चीज़ की ये जेब पर कितना भारी पड़ेगा। अगर आप SPEED RGB Gaming Mouse Pad लेने का मन बना चुके हैं, तो इसकी कीमत आमतौर पर ₹899 के आसपास रहती है। लेकिन रुकिए! अगर आप इसे किसी सेल या डिस्काउंट ऑफर के दौरान देखते हैं, तो यह आपको ₹850 तक की ‘क्रेजी डील’ में भी मिल सकता है। कभी-कभी स्टॉक कम होने पर इसकी कीमत ₹995 तक भी चली जाती है, इसलिए सही समय पर खरीदना ही समझदारी है।
मेरी सलाह: इसे आप सीधे Amazon से खरीद सकते हैं। बस खरीदने से पहले एक बार ‘Current Price’ ज़रूर चेक कर लें, क्योंकि थोड़ी सी खोज-बीन करने पर आप ₹50-100 आराम से बचा सकते हैं।
देखा जाए तो ₹900 के अंदर एक ‘Full-Sized RGB’ माउस पैड मिलना काफी मुश्किल है। फीचर्स और लुक को देखते हुए, यह आपके गेमिंग सेटअप के लिए एक “Value-for-Money” इन्वेस्टमेंट साबित होगा।
SPEED RGB Gaming Mouse Pad Check Price
निष्कर्ष
अगर आप अपने पुराने और बोरिंग डेस्क को एक ‘प्रो-गेमिंग ज़ोन’ में बदलना चाहते हैं, तो SPEED RGB Gaming Mouse Pad एक जबरदस्त चॉइस है। यह सिर्फ दिखने में ही कूल नहीं है, बल्कि इसका बड़ा साइज, आरामदायक फील और ‘Non-Slip’ पकड़ इसे गेमिंग के लिए वाकई भरोसेमंद बनाती है। सबसे अच्छी बात इसका Smooth Surface आपको वो ‘Precise Control’ देता है जिसकी ज़रूरत हर गेमर को होती है, और Waterproof होना इसे रोज़मर्रा की छोटी-मोटी गलतियों (जैसे चाय-पानी गिरना) से भी सुरक्षित रखता है।
FAQ.
1. SPEED RGB Gaming Mouse Pad का साइज कितना है और क्या यह बड़े keyboards के लिए ठीक रहेगा?
- SPEED RGB Gaming Mouse Pad का साइज 78 x 30 cm है, जो बड़े keyboards और mouse दोनों के लिए पर्याप्त जगह देता है। गेम खेलते वक्त भी mouse को आराम से घुमाया जा सकता है।
2. क्या यह Mouse Pad लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद भी आरामदायक रहता है?
- इसका surface soft और smooth है, और नीचे elastic rubber base है। लंबे गेमिंग सेशन या ऑफिस वर्क के दौरान भी हाथ जल्दी नहीं थकते।
3. क्या SPEED RGB Gaming Mouse Pad waterproof है?
- बिलकुल। यह Gaming Mouse Pad waterproof है, जिससे गलती से पानी, चाय या other liquids गिर जाए तो भी damage नहीं होता।
4. RGB lighting कितने modes और colors के साथ आती है?
- इस Mouse Pad में USB-powered RGB lights हैं। इसमें multiple lighting modes और breathing effects हैं, और आप इसे अपने mouse और keyboard के RGB setup के साथ भी match कर सकते हैं।
5. इसे इस्तेमाल करने के लिए कोई software या driver चाहिए?
- नहीं। यह Gaming Mouse Pad plug & play है। बस USB से connect करें और light modes कंट्रोल करने के लिए बटन दबाएं।
Vikash Meena has 7+ years of blogging experience and a strong passion for technology. For the last 1 years, he has focused on laptops, gaming accessories, and desk setups. On desksetup.in, he shares honest reviews, buying guides, and setup tips to help users make the best tech choices in 2026.
1 thought on “Gaming Mouse Pad | डेस्क सेटअप का वो ‘Missing Piece’ जो आपकी गेमिंग स्पीड बढ़ा देगा! ₹1000 से कम में बेहतरीन फीचर्स”