ASUS Vivobook 15 : अगर आप भी 45000 रूपये के बजट में एक ऐसा लैपटॉप ढूंढ रहे हो जो आपकी पढ़ाई, ऑफिस वर्क, फ्रीलांसिंग सब कुछ काम आसानी से करे सके तो यह लैपटॉप आपके लिए बेस्ट डील साबित हो सकता है। इस लैपटॉपIntel Core i3 13th Gen प्रोसेसर, 12GB RAM और 512GB SSD के साथ यह लैपटॉप मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर उभरता है। इस ब्लॉग में हम ASUS Vivobook 15 के डिजाइन, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, बैटरी, फीचर्स और यह किसके लिए सही है सब कुछ विस्तार से जानेंगे।
ASUS Vivobook 15 – Buy Now on Amazon
ASUS Vivobook 15 का डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
ASUS Vivobook 15 का Cool Silver कलर इसे एक प्रीमियम और प्रोफेशनल लुक देता है। इसका डिजाइन काफी स्लीक और मॉडर्न है, जो स्टूडेंट्स और ऑफिस यूज़र्स दोनों को पसंद आएगा। करीब 1.7Kg वजन होने की वजह से यह लैपटॉप हल्का माना जाता है और रोज़ाना बैग में लेकर चलने में कोई दिक्कत नहीं होती। ASUS की बिल्ड क्वालिटी हमेशा से भरोसेमंद रही है और Vivobook 15 भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाता है। इसका चेसिस मजबूत है और लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है।
ASUS Vivobook 15 डिस्प्ले
ASUS Vivobook 15 में आपको मिलता है 15.6-इंच का Full HD (1920×1080) डिस्प्ले, जो 16:9 aspect ratio के साथ आता है। यह डिस्प्ले ऑनलाइन क्लास, ऑफिस डॉक्यूमेंट्स, वेब ब्राउज़िंग और मूवी देखने के लिए बिल्कुल सही है। हालांकि यह प्रोफेशनल फोटो या वीडियो एडिटिंग के लिए नहीं बना है, लेकिन डेली यूज़ के लिए कलर और ब्राइटनेस काफी अच्छी है। इस डिस्प्ले की खास बातें हैं:-
- Anti-glare स्क्रीन
- 250 nits ब्राइटनेस
- 45% NTSC कलर गैमट
- 60Hz रिफ्रेश रेट
ये भी देखे :- ₹35,000 के बजट में सबसे बेस्ट लैपटॉप? ASUS Vivobook Go 14 2026 का पूरा सच!
ASUS Vivobook 15 प्रोसेसर
ASUS Vivobook 15 में Intel Core i3-1315U (13th Gen) प्रोसेसर लगा है। सुनने में शायद आपको लगे कि ‘i3’ छोटा प्रोसेसर है, लेकिन यह 13वीं जनरेशन का है, जो काफी पावरफुल है। आप इस पर क्या-क्या कर सकते हैं एक साथ में?
- क्रोम में 10-12 टैब एक साथ खोलना।
- ज़ूम या गूगल मीट पर मीटिंग करना।
- एमएस वर्ड और एक्सेल पर काम करना।
- बैकग्राउंड में गाने सुनना। ये सब काम बिना किसी रुकावट (Lag) के होते हैं।
ASUS Vivobook 15 RAM और SSD
इस बजट में अक्सर 8GB RAM मिलती है, लेकिन ASUS यहाँ 12GB RAM दे रहा है, जो मल्टीटास्किंग को बहुत स्मूथ बना देती है। साथ ही 512GB M.2 NVMe PCIe 4.0 SSD की वजह से लैपटॉप चंद सेकंड्स में स्टार्ट हो जाता है।
ASUS Vivobook 15 कीबोर्ड और अन्य फीचर्स
- Backlit Keyboard: अगर आप रात में लाइट बंद करके काम करना पसंद करते हैं, तो इसके चमकने वाले बटन आपके बहुत काम आएंगे। टाइपिंग का अनुभव भी काफी आरामदायक है।
- सॉफ्टवेयर: इसमें Windows 11 और Office Home 2024 लाइफटाइम के लिए मिलता है। यानी आपको एमएस ऑफिस के लिए अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है।
- प्राइवेसी: इसमें कैमरे पर एक छोटा सा पर्दा (Privacy Shutter) दिया गया है, ताकि काम न होने पर आप उसे बंद कर सकें।
ASUS Vivobook 15 – Buy Now on Amazon
ASUS Vivobook 15 Connectivity और Ports
- USB 2.0 Type-A
- USB 3.2 Gen 1 Type-A (2 ports)
- USB 3.2 Gen 1 Type-C
- HDMI 1.4
- 3.5mm Audio Jack
- DC-in Port
- Wi-Fi 6E
- Bluetooth 5.3
ASUS Vivobook 15 किसके लिए सही है?
- College Students
- Office Professionals
- Freelancers
- Online Classes करने वाले यूज़र्स
- Work from Home Users
किनके लिए नहीं है – अगर आप बहुत भारी गेमिंग (जैसे GTA V या Valorant हाई सेटिंग्स पर) करना चाहते हैं या 4K वीडियो एडिटिंग करना चाहते हैं, तो आपको ‘i5’ या ‘i7’ वाले गेमिंग लैपटॉप की ओर देखना चाहिए।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर देखें तो, ₹40,990 की कीमत में ASUS Vivobook 15 एक ‘ऑल-राउंडर’ लैपटॉप की तरह उभरता है। अक्सर इस बजट में कंपनियाँ RAM या प्रोसेसर के साथ समझौता करती हैं, लेकिन यहाँ आपको लेटेस्ट 13th Gen i3 प्रोसेसर के साथ 12GB RAM का मिलना इसे भीड़ से अलग बनाता है।
Vikash Meena has 7+ years of blogging experience and a strong passion for technology. For the last 1 years, he has focused on laptops, gaming accessories, and desk setups. On desksetup.in, he shares honest reviews, buying guides, and setup tips to help users make the best tech choices in 2026.