Dell Inspiron 14 Review | खरीदने से पहले इस लैपटॉप की जरुरी बातें जाने।

हर किसी के लिए ₹80,000 छोटी रकम नहीं होती, यह मेहनत की कमाई होती है। इसलिए एक गलत लैपटॉप चुनना सिर्फ एक खरीद नहीं, बल्कि एक बड़ा नुकसान बन सकता है।

आज के दौर में लैपटॉप महज एक मशीन नहीं, बल्कि हमारी लाइफस्टाइल का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। ऐसे में हम अक्सर एक ऐसे लैपटॉप की तलाश में रहते हैं जिसकी परफॉर्मेंस तो अच्छी होने के साथ दिखने में भी इतना शानदार हो। Dell का नया Inspiron 14 Plus 7440 इसी तलाश को पूरा करने के लिए बाजार में उतरा है।

₹80,000 की रेंज में आने वाला यह लैपटॉप खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो फालतू के तकनीकी झंझटों में नहीं फंसना चाहते और एक ऐसा लैपटॉप चाहते हैं जो सालों-साल बिना अटके चलता रहे। तो चलिए, फालतू की बातों को साइड में रखकर इस लैपटॉप के बारे में समझते हैं कि आखिर यह लैपटॉप आपके लिए कितना सही साबित होगा।

डिजाइन

पहली नज़र में देखने पर Dell Inspiron 14 का यह नया मॉडल आपको बहुत ज्यादा चमक-धमक वाला नहीं लगेगा। इसका आइस ब्लू कलर इसे एक बहुत ही अलग लुक देता है, जो प्रोफेशनल मीटिंग्स से लेकर कैफे में काम करने तक हर जगह जंचता है। पूरी तरह से एल्यूमीनियम बॉडी होने की वजह से यह लैपटॉप काफी मजबूत है। लगभग 1.6kg वजन के साथ यह लैपटॉप न तो बहुत भारी है और न ही बहुत हल्का है। इसे बैग में डालकर कहीं भी ले जाना काफी आसान है। इसका डिजाइन उन लोगों की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो दिखावे से ज्यादा मजबूती को अहमियत देते हैं।

डिस्प्ले

अगर आपका ज्यादातर वक्त लैपटॉप की स्क्रीन के सामने गुजरता है, तो Dell Inspiron 14 का डिस्प्ले आपको काफी पसंद आएगा। इसमें आपको अपनी जरूरत के हिसाब से FHD+ से लेकर 2.8K तक के शानदार ऑप्शन मिल जाते हैं, जो हर एक तस्वीर और टेक्स्ट को एकदम साफ दिखाते हैं। 300 nits की ब्राइटनेस की वजह से रोशनी में भी स्क्रीन क्लियर दिखती है।

इसकी सबसे अच्छी बात है इसका ‘ComfortView Plus’ फीचर। यह तकनीक स्क्रीन से निकलने वाली हानिकारक नीली रोशनी को कम करती है, जिससे घंटों काम करने के बाद भी आंखों में जलन महसूस नहीं होती। यह लैपटॉप उन लोगों के लिए एक बेहतरीन चुनाव है जो बिना आंखों पर दबाव डाले अपना काम और मनोरंजन जारी रखना चाहते हैं।

Dell Inspiron 14 Review | खरीदने से पहले इस लैपटॉप की जरुरी बातें जाने।
Dell Inspiron 14 Plus 7440

अमेज़न पर अभी लेटेस्ट प्राइज देखे

परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के मामले में Dell Inspiron 14 आपको अपनी पसंद चुनने की पूरी आजादी देता है। इसमें आपको सिर्फ बेसिक प्रोसेसर ही नहीं, बल्कि लेटेस्ट Intel Core Ultra तक के विकल्प मिलते हैं, जो कुछ वेरिएंट्स में Intel Arc Graphics के साथ आते हैं। 16GB की सुपरफास्ट LPDDR5X RAM इसे इतना पावरफुल बना देती है कि आप एडवांस मल्टीटास्किंग से लेकर क्रिएटिव काम तक सब कुछ बिना किसी रुकावट के कर सकते हैं।

वहीं अगर स्टोरेज की बात करें, तो इसमें 512GB की फ़ास्ट SSD दी गई है, जो PCIe Gen3 और Gen4 दोनों को सपोर्ट करती है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपका लैपटॉप चंद सेकंड्स में बूट हो जाता है और भारी ऐप्स भी तुरंत लोड हो जाते हैं। साथ ही, इसमें मौजूद M.2 स्लॉट आपको भविष्य में स्टोरेज अपग्रेड करने की सुविधा भी देता है, ताकि आपको कभी भी स्टोरेज की कमी महसूस न हो।

ग्राफिक्स

अगर ग्राफिक्स की बात करें तो Dell Inspiron 14 आपके रोजाना के टास्क को बखूबी संभाल लेता है। इसमें वेरिएंट के हिसाब से Intel UHD या फिर ज्यादा बेहतर Intel Arc ग्राफिक्स का ऑप्शन मिलता है। आप इस पर बिना किसी परेशानी के हाई-डेफिनिशन वीडियो देख सकते हैं, कैजुअल गेमिंग का आनंद ले सकते हैं और अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के लिए हल्की-फुल्की फोटो या वीडियो एडिटिंग भी कर सकते हैं।

लेकिन यहाँ एक बात साफ समझ लेना जरूरी है कि यह कोई डेडिकेटेड गेमिंग लैपटॉप नहीं है। इसलिए अगर आप बहुत ज्यादा ग्राफिक्स वाले हाई-एंड गेम्स खेलना चाहते हैं या फिर हैवी 4K वीडियो एडिटिंग जैसा काम करना चाहते हैं तो यह उस मामले में थोड़ा पीछे रह सकता है।

कीबोर्ड और कनेक्टिविटी

डेली यूज के मामले में Dell Inspiron 14 छोटे-छोटे फीचर्स पर काफी ध्यान देता है जो आपके अनुभव को बेहतर बनाते हैं। इसका बैकलाइट कीबोर्ड रात के समय या कम रोशनी में काम करना काफी आसान कर देता है, और टाइपिंग इतनी स्मूद है कि लंबे समय तक लिखने के बाद भी उंगलियों में थकान नहीं होती। सुरक्षा के लिए इसमें फिंगरप्रिंट रीडर दिया गया है, जिससे आप सिर्फ एक टच में सुरक्षित तरीके से लॉगिन कर सकते हैं।

वहीं कनेक्टिविटी की बात करें तो Dell Inspiron 14 आपको पोर्ट्स के मामले में बिल्कुल निराश नहीं करता। इसमें थंडरबोल्ट 4, HDMI और दो USB टाइप-A पोर्ट्स के साथ-साथ माइक्रो SD कार्ड स्लॉट और ऑडियो जैक भी मिल जाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको अपने माउस, मॉनिटर या पेनड्राइव कनेक्ट करने के लिए अलग से कोई महंगा एडॉप्टर या डोंगल खरीदने की जरूरत लगभग खत्म हो जाती है।

Dell Inspiron 14 Review | खरीदने से पहले इस लैपटॉप की जरुरी बातें जाने।
Dell Inspiron 14 Plus 7440

कैमरा और ऑडियो

आजकल जब हमारी ज्यादातर मीटिंग्स और क्लासेस ऑनलाइन हो गई हैं, तो Dell Inspiron 14 का यह फीचर आपके बहुत काम आने वाला है। इसमें दिया गया FHD वेबकैम आपकी वीडियो क्वालिटी को एकदम साफ रखता है, जिससे आप प्रोफेशनल कॉल्स के दौरान बेहतर नजर आते हैं। साथ ही इसके ड्यूल माइक्रोफोन्स ‘नॉइज़ रिडक्शन’ तकनीक के साथ आते हैं, जो पीछे के शोर को कम करके आपकी आवाज को दूसरों तक साफ पहुँचाते हैं। मनोरंजन के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस ऑडियो का सपोर्ट भी दिया गया है, जो मूवी देखने या म्यूजिक सुनने के अनुभव को काफी शानदार बना देता है।

बैटरी और सॉफ्टवेयर

सॉफ्टवेयर और बैटरी के मामले में Dell Inspiron 14 आपको पूरी तरह से ‘टेंशन-फ्री’ रखता है। इसमें Windows 11 और MS Office Home & Student 2024 पहले से ही इंस्टॉल मिलते हैं। आपको नया लैपटॉप खरीदने के बाद जरूरी सॉफ्टवेयर डलवाने के लिए कहीं भागना नहीं पड़ेगा। बैटरी की बात करें तो इसमें 54Wh से 64Wh तक के विकल्प मिलते हैं, जो एक बार चार्ज होने पर घंटों तक आपका साथ निभाते हैं। यह लैपटॉप उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो बिना किसी तकनीकी झंझट के एक ऐसा डिवाइस चाहते हैं जो बस काम के लिए हमेशा तैयार रहे।

Dell Inspiron 14 : फायदे और कमियां

फायदे

  • प्रीमियम और मजबूत बॉडी: इसका एल्युमीनियम मेटल डिजाइन दिखने में लग्जरी होने के साथ काफी मजबूत और टिकाऊ भी है।
  • परफॉर्मेंस: 16GB की लेटेस्ट RAM होने की वजह से आपको आने वाले कई सालों तक स्पीड और मल्टीटास्किंग की चिंता नहीं होगी।
  • शानदार स्क्रीन: इसके डिस्प्ले ऑप्शन इतने बढ़िया हैं कि काम करना हो या फिल्में देखना आंखों को काफी सुकून मिलता है।
  • ले जाने में आसान: हल्का और पोर्टेबल होने की वजह से आप इसे आसानी से अपने बैग में डालकर कहीं भी ले जा सकते हैं।
  • रेडी टू यूज़: इसमें MS Office पहले से इंस्टॉल आता है, तो लैपटॉप खरीदते ही आप बिना समय गंवाए अपना काम शुरू कर सकते हैं।

कमियां

  • ग्राफिक्स की सीमा: इसमें कोई अलग से (Dedicated) ग्राफिक्स कार्ड नहीं है, इसलिए यह प्रोफेशनल गेमर्स के लिए नहीं बना है।
  • हैवी यूज़र्स के लिए नहीं: अगर आपका काम दिन भर भारी 4K वीडियो एडिटिंग या रेंडरिंग का है, तो शायद आपको इसकी परफॉर्मेंस थोड़ी कम महसूस हो सकती है।
Dell Inspiron 14 Review | खरीदने से पहले इस लैपटॉप की जरुरी बातें जाने।
Dell Inspiron 14 Plus 7440

निष्कर्ष

अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर किन लोगों को Dell Inspiron 14 की तरफ जाना चाहिए, तो यह उन लोगों के लिए एक ऑल-राउंडर चॉइस है जिनकी प्राथमिकता भरोसा और स्पीड है। यह लैपटॉप उन स्टूडेंट्स के लिए बेहतरीन है जिन्हें पढ़ाई के साथ-साथ प्रोजेक्ट्स और मनोरंजन के लिए एक मजबूत लैपटॉप चाहिए। अगर आप ऑफिस प्रोफेशनल हैं या फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हैं, तो इसकी पोर्टेबिलिटी और शानदार कीबोर्ड आपके काम को काफी आसान बना देगा।

साथ ही ब्लॉगिंग, कंटेंट राइटिंग और कोडिंग (बेसिक से मीडियम लेवल) करने वालों के लिए भी Dell Inspiron 14 एक बहुत ही सॉलिड विकल्प है, क्योंकि यह बिना अटके लंबे समय तक काम करने की ताकत रखता है। सीधे शब्दों में कहें, तो अगर आपका काम बहुत ज्यादा हैवी गेमिंग या 4K एडिटिंग से जुड़ा नहीं है, तो यह लैपटॉप आपकी हर रोज की जरूरतों को बेहद आसानी से पूरा करेगा।

FAQ.

Q 1. क्या Dell Inspiron 14 स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छा विकल्प है?
जवाब : स्टूडेंट्स को अक्सर एक ऐसे लैपटॉप की तलाश होती है जो हल्का हो, जिसकी बैटरी अच्छी चले और जो असाइनमेंट्स या ऑनलाइन क्लासेस के दौरान अटके नहीं। यह लैपटॉप इन सभी जरूरतों पर खरा उतरता है। साथ ही इसका प्रीमियम लुक कॉलेज में काफी कूल लगता है।

Q 2. क्या मैं इस लैपटॉप पर गेम खेल सकता हूँ?
जवाब : यह एक ‘प्रोफेशनल’ लैपटॉप है, गेमिंग लैपटॉप नहीं। आप इस पर हल्के-फुल्के गेम्स आसानी से खेल सकते हैं, लेकिन अगर बहुत भारी गेम्स हाई सेटिंग्स पर खेलना चाहते हैं, तो यह उसके लिए नहीं बना है।

Q 3. क्या इसकी रैम (RAM) को बाद में बढ़ाया जा सकता है?
जवाब : आमतौर पर, Dell Inspiron 14 के इस नए मॉडल में RAM ‘सोल्डर्ड’ (ऑन-बोर्ड) आती है, जिसे बाद में बढ़ाना मुश्किल होता है। इसीलिए हम सलाह देते हैं कि आप खरीदते समय ही 16GB वाला वेरिएंट चुनें, ताकि भविष्य में आपको कभी स्पीड की कमी महसूस न हो।

Q 4. क्या यह लैपटॉप बहुत ज्यादा गर्म होता है?
जवाब : रोजाना के काम जैसे ब्राउजिंग, वीडियो देखना या ऑफिस वर्क के दौरान यह काफी शांत और ठंडा रहता है। अगर आप एक साथ बहुत सारे भारी काम करेंगे तो पंखों की हल्की आवाज सुनाई दे सकती है जो कि नॉर्मल है। इसका कूलिंग सिस्टम काफी समझदारी से काम करता है।

Q 5. क्या मुझे अलग से MS Office खरीदना पड़ेगा?
जवाब : इसकी सबसे अच्छी बात यही है, इसमें Windows 11 के साथ-साथ ‘MS Office Home & Student’ लाइफटाइम के लिए पहले से ही डला हुआ आता है।

Q 6. इसकी बैटरी लाइफ असलियत में कितनी है?
जवाब : कागजों पर तो ज्यादा दावा किया जाता है, लेकिन अगर आप नॉर्मल ऑफिस वर्क, थोड़ी बहुत सर्फिंग और वीडियो देखते हैं, तो यह आराम से 6 से 8 घंटे का साथ दे देता है।

Leave a Comment